दिलदारनगर (गाज़ीपुर):दिलदारनगर भदौरा मार्ग के वायरलेस मोड़ के पूरब की तरफ अनियंत्रित बालू लादा ट्रेलर ने सामने से आ बाइक सवार को रौंद दिया जिसमें बाईक समेत युवक अन्दर फस कर दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुची पुलिस ने वाहन के अंदर फसे युवक का शव बाहर निकाला।

भदौरा के तरफ से बालू लेकर दिलदारनगर के तरफ बालू लता ट्रेलर जा रहा था दिलदारनगर से अपने घर उसिया बाईक से घर जा रहा मुद्दसर अली अंसारी 18 वर्ष निवासी उसिया ने दिलदारनगर गांव की लिंक सड़क(तिराहा) से भदौरा दिलदारनगर मुख्य सड़क पर जैसे ही बाईक लेकर पहुचा की सामने से आ ट्रेलर में घुस गुस गया और बाइक और युवक अंदर ही फस कर रह गया।यह देख लोगो की भीड़ जुट गई लेकिन अंदर फसा शव को बाहर निकालने की हिम्मत कोई नही जुटा पाया। जानकारी होने पर घटना स्थल पर दिलदारनगर की पुलिस पहुँच गई।अंदर फसा युवक का शव को निकालने के लिए जेसीबी के सहारे से ट्रेलर के अगले हिस्सा को उठाकर शव को बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। बड़ा भाई सैफ अली अंसारी थाना पहुंचते ही जानकारी होने पर मूर्छित हो गया।


मृतक मुदस्सिर अली अंसारी 18 वर्ष पुत्र मजहर अंसारी उसीया दक्षिण मोहल्ला निवासी ने अपने बड़े भाई सैफ अली अंसारी को दिलदारनगर गांव में शौकत अंसारी के 70 वर्षीय पत्नी के मिट्टी देने के लिए छोड़कर अकेले लौट रहा था उसको क्या पता की अचानक वायरलेस मोड़ और रकसहा के बीच मुख्य मार्ग तिराहे के पास टेलर के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो जाएगी।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और सबसे बड़ी दो बहन है। सबसे बड़े भाई सैफ अली अंसारी, साकिब अंसारी ,मुजम्मिल अंसारी और सबसे छोटा मृतक मुदस्सिर था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माँ हुस्न वानो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है अज्ञात चालक के खिलाफ करवाई किया जा रहा है वही वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
